ओलम्पिक खेल

  • प्राचीन ओलंपिक खेल यूनान के ओलंपिया शहर में 776 ईसा पूर्व में प्रारंभ हुआ। यह खेल ग्रीक देवता ज्यूस के सम्मान में खेला गया।
  • आधुनिक ओलंपिक खेलों का प्रारंभ 1896 ई. में यूनान के एथेंस शहर में हुआ। इस खेल का आयोजन 4 वर्ष के अंतराल पर किया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 ई. में हुआ। समिति का मुख्यालय लोसाने (स्विट्ज़रलैंड) में है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, ओलंपिक खेलों को संचालित करने वाली संस्था है। इस समिति की एक कार्यकारिणी है जिसमें एक अध्यक्ष, तीन  उपाध्यक्ष तथा सात अन्य सदस्य होते हैं। यह संस्था खेलों का स्थान, नियम, संचालन का निर्धारण करती।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य नीता अंबानी है, 2016 में इनको सदस्य के रूप में चुना गया।
  • भारतीय ओलंपिक परिषद की स्थापना 1924 में की गई थी। इसके पहले अध्यक्ष जे.जे. टाटा थे।

ओलंपिक के आदर्श:-

ओलंपिक ध्वज :- 
  • ओलंपिक ध्वज का पहला उद्घाटन 1914 में पेरिस में किया गया। लेकिन सर्वप्रथम 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में फहराया गया।
  • इस सफेद रंग के ध्वज में पांच रंगीन चक्र एक दूसरे से मिले हुए दिखाए गए हैं जो कि विश्व के पांच महाद्वीपों विश्व के पांच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं :-
    1. नीला चक्र - यूरोप।
    2. पीला चक्र - एशिया।
    3. काला चक्र - अफ्रीका।
    4. हरा चक्र - ऑस्ट्रेलिया।
    5. लाल चक्र - उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका।
ओलंपिक का उद्देश्य :- 
  • लैटिन शब्द सिटीएस, अल्टियस, फोर्टियस ओलंपिक के उद्देश्य हैं। जिनका अर्थ तेज, ऊंचा, बलवान है। ओलंपिक का उद्देश्य सर्वप्रथम 1920 के एंटवर्प ओलंपिक खेलों में खेलों में प्रस्तुत किया गया।
ओलंपिक मशाल :-
  • ओलंपिक मशाल को जलाने की शुरुआत 1928 के एमस्टरडम ओलंपिक से हुई। इस मशाल को यूनान के ओलंपिया में हेरा मंदिर के सामने सूर्य की किरणों से प्रज्वलित किया जाता है। एवं विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा आयोजन स्थल तक लाया जाता है।
ओलंपिक पदक :-
  • ओलंपिक खेलों में विजेताओं को तीन प्रकार के पदक प्रदान किए जाते हैं स्वर्ण, रजत एवं कांस्य

ओलंपिक के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • ओलंपिक खेलों में शपथ ग्रहण की परंपरा 1920 के एंटवर्प ओलंपिक से प्रारंभ हुई।
  • ओलंपिक खेल में शुभंकर की परंपरा 1968 के मेक्सिको सिटी ओलंपिक से प्रारंभ हुई।
  • ओलंपिक उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट में यूनान की टीम आगे एवं मेजबान देश की टीम सबसे पीछे रहती है तथा अन्य देशों की टीमें अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित होती हैं।
  • ओलंपिक खेलों का टीवी पर प्रसारण 1960 के रोम ओलंपिक खेलों से हुआ।
  • एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी अमेरिका के तैराक माइकल फ्लेप्स है। माइकल फ्लेप्स को गोल्डन शार्क के रूप में के रूप में में भी जाना जाता है।
  • किसी ओलंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने का विश्व रिकॉर्ड रूस देश के नाम हैं। रूस ने सर्वाधिक 55 स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारत की ओर से ओलंपिक में भाग लेने वाले वाले पहले खिलाड़ी आंग्ल भारतीय नार्मन प्रिजार्ड है।
  • ओलंपिक में एथलेटिक्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय मिल्खा सिंह थे।
  • महिलाओं की ओलंपिक खेलों में भागीदारी 1900 के ओलंपिक खेलों से हुई
  • ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला लरीना लाव्यलीना  है। यह जिमनास्टिक वर्ग से संबंधित हैं।
  • ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी मैरी लीला राव है।
  • भारत  ने सर्वप्रथम 1920 के ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों का दल भेजा था।