मध्यप्रदेश की जनांकिकी - MP Population Notes Hindi For MPPSC, Vyapam Exam 2022-23

मध्यप्रदेश की जनांकिकीय

मध्यप्रदेश की जनगणना 2011

मध्यप्रदेश की जनगणना :- मध्यप्रदेश की स्थापना के बाद 2011 में हुई जनगणना प्रदेश की 6वीं जनगणना है। इसके अंतिम आँकड़े 30 अप्रैल 2011 को प्रकाशित हुए थे। 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की कुल जनसंख्या 7 करोड़ 26 लाख 26 हजार 809 है, जो भारत की कुल जनसंख्या का 5.99% है। जनसंख्या में मध्यप्रदेश भारत का 5वां बड़ा राज्य है।  

मध्य प्रदेश का लिंगानुपात:- लिंगानुपात का मतलब है 1000 पुरुषों के लिए कितनी महिलायें हैं। मध्यप्रदेश में 1000 पुरुषों के लिए 931 महिलायें हैं इसलिए मध्यप्रदेश का लिंगानुपात 2011 के अनुसार 931 है। जो कि भारत के लिंगानुपात 943 से कम है। पिछले दशक की तुलना में मध्यप्रदेश के लिंगानुपात में 12 की वृद्धि हुई है। रीवा जिले का लिंगानुपात मध्यप्रदेश के लिंगानुपात 931 के बराबर है। 
लिंगानुपात में मध्यप्रदेश का क्रम केवल राज्यों में 18वां, राज्य+संघ राज्य में 20वां
1000 से अधिक लिंगानुपात वाले जिले केवल 4 - बालाघाट, अलीराजपुर, मण्डला, डिंडोरी
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला बालाघाट (1021)
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले तीन जिले बालाघाट, अलीराजपुर, मण्डला
न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला भिंड
न्यूनतम लिंगानुपात वाले तीन जिले भिंड, मुरैना, ग्वालियर
ग्रामीण लिंगानुपात 936/1000
नगरीय लिंगानुपात 918/1000

मध्यप्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर :- किसी दिए गए देश, क्षेत्र या भौगोलिक क्षेत्र के लिए एक निर्दिष्ट अवधि के दौरान जनसंख्या के आकार में परिवर्तन की वार्षिक औसत दर  जनसंख्या वृद्धि दर कहलाती है। मध्यप्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर जहां 1991-2001 के दशक में 24.26% थी से कम होकर 2001-2011 के दशक में मात्र 20.3% ही रह गई। मध्यप्रदेश की 2011 के आंकड़ों के हिसाब से जनसंख्या वृद्धि दर 20.3% है, जो भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 17.7% से अधिक है।  
मध्यप्रदेश का जनसंख्या वृद्धि दर में स्थान केवल राज्यों में 9वां, राज्य+संघ राज्य में 13वां
मध्यप्रदेश की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 20.3%
राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला इंदौर 32.7%
सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले तीन जिले इंदौर, झाबुआ, भोपाल
न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला अनूपपुर 12.3%
न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले तीन जिले अनूपपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर 12.3%
मध्य प्रदेश नगरीय जनसंख्या वृद्धि दर 25.7%

मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व :- एक वर्ग किमी में निवासरत व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व 236 है। जो भारत के जनसंख्या घनत्व 382 से कम है। मध्यप्रदेश में जनघनत्व का वितरण असमान है, पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों में आबादी का घनत्व कम है वहीं मध्यप्रदेश के 5 जिलों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं मुरैना का जनघनत्व भारत से भी अधिक है। 
मध्यप्रदेश का जनघनत्व 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
राज्य का जनसंख्या घनत्व में स्थान राज्यों में 17वां एवं राज्य + संघ राज्य में 23वां
रसर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला भोपाल 855
सर्वाधिक जनघनत्व वाले तीन जिले भोपाल, इंदौर, जबलपुर
न्यूनतम जनघनत्व वाला जिला डिंडोरी 94
न्यूनतम जनघनत्व वाले तीन जिले डिंडोरी, श्योपुर, पन्ना

मध्यप्रदेश की साक्षरता :- साक्षर वह व्यक्ति होता है जो किसी भाषा को समझकर पढ़ और लिख सके। 2011 के अकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश की साक्षरता दर 69.3% है, जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 73% से अभी कम है। मध्यप्रदेश की साक्षरता दर में पिछले दशक की तुलना में वृद्धि हुई है जो 1991-2001 में 63.7 थी। 
मध्यप्रदेश का साक्षरता दर में क्रम 21वां राज्यों में, राज्य + केंद्रशासित प्रदेश में 28वां
प्रदेश की साक्षरता दर 69.3%
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला जबलपुर 81.1%
सर्वाधिक साक्षरता वाले तीन जिले जबलपुर, इंदौर, भोपाल
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला अलीराजपुर 36%
न्यूनतम साक्षरता दर वाले तीन जिले अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी
राज्य में पुरुष साक्षरता दर 78.7%
राज्य में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर इंदौर 87.3%
राज्य में न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर अलीराजपुर 42%
राज्य में महिला साक्षरता दर 59.2%
राज्य में सर्वाधिक महिला साक्षरता दर भोपाल 74.8%
राज्य में न्यूनतम महिला साक्षरता दर अलीराजपुर 30.3%
राज्य में नगरीय साक्षरता दर 82.8%
राज्य में ग्रामीण साक्षरता दर 63.9%

मध्यप्रदेश की कार्यशील जनसंख्या :- कार्यशील जनसंख्या या कार्य सहभगिता दर से तात्पर्य ऐसी जनसंख्या से है जो किसी न किसी व्यवसाय में संलग्न है। जैसे - कृषि, व्यापार, मजदूरी या नौकरी में संलग्न हो। 2011 की जनसंख्या के अनुसार मध्यप्रदेश की कार्यशील जनसंख्या 43.5% है। यह भारत की कार्यशील जनसंख्या के औसत 39.8% से अधिक है । मध्यप्रदेश में कार्यशील जनसंख्या में पुरुषों  की संख्या महिलाओं से अधिक है। मध्यप्रदेश की सर्वाधिक आबादी प्राथमिक क्षेत्र से जुड़ी है। द्वितीयक क्षेत्र में सबसे कम आबादी संलग्न है। 

सूत्र :- कार्य सहभागिता दर  =  ( कुल कार्यशील जनसंख्या / कुल जनसंख्या )X 100
मध्यप्रदेश की कुल कार्यशील जनसंख्या 43.5%
मध्यप्रदेश की अकार्यशील जनसंख्या 56.5%
सर्वाधिक कार्यशील जनसंख्या वाला जिला डिंडोरी 55.3%
न्यूनतम कार्यशील जनसंख्या वाला जिला भिंड 30.6%
मध्य प्रदेश में कृषि में संलग्न कार्यशील जनसंख्या 69.8%

मध्यप्रदेश नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या :- मध्यप्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है इसका प्रतिशत 72.4% है। जो भारत के औसत 68.8% से अधिक है। एवं प्रदेश में नगरीय क्षेत्र में 27.6% जनसंख्या निवास करती है। 
मध्यप्रदेश की कुल नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 27.6%
राज्य का सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला इंदौर 24.2 लाख
राज्य में प्रतिशत में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या भोपाल 80.9%
राज्य के सर्वाधिक नगरीकृत जिले भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर
मध्यप्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या 72.4%
मध्यप्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला रीवा 19.6 लाख
मध्यप्रदेश में प्रतिशत में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या डिंडोरी 95.4%
मध्यप्रदेश के सर्वाधिक ग्रामीण जंनसंख्या वाले तीन जिले रीवा, धार, सतना