चर्चित व्यक्ति 2020-21

  • बोरिस जॉनसन - वर्ष 2021 में भारत के 72 वें गणतन्त्र दिवस मे मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया गया था। (इमेज लिंक)
  • कमला हैरिस - बाईडेन सरकार में भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनाया गया। पहला मौका जब भारतीय मूल की कोई महिला अमेरिका के दूसरे सर्वोच्च पद पर आसीन हुयी। भारत के तमिलनाडू राज्य से संबन्धित हैं।(इमेज लिंक)
  • एंजेला मार्केल - अमेरिकी वाणिज्यिक पत्रिका फोर्ब्स के 2020 के आंकलन के अनुसार जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। इनका यह दर्जा 10 वर्षों से बना हुआ है। (इमेज लिंक)
  • निर्मला सीतारमन - फोर्ब्स की 2020 की सूची में विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को 41वां स्थान मिला। (इमेज लिंक)
  • रोशनी नाडर मल्होत्रा - मल्टीनेशनल कंपनी एचसीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोशनी नाडर मल्होत्रा को फोर्ब्स की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की 2020 की सूची में 55वां स्थान मिला।(इमेज लिंक)
  • किरण मजूमदार शॉ - टेक कंपनी बायोकान की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की 2020 की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 68वां स्थान मिला।(इमेज लिंक)
  • आर्या राजेन्द्रन - 21 वर्षीय आर्या राजेन्द्रन तिरुअनंतपुरम (केरल) की महापौर बनी। आर्या देश की सबसे कम उम्र की महापौर हैं। (इमेज लिंक)
  • राजाचारी - भारतीय मूल के अमेरिकी अन्तरिक्ष विज्ञानी राजाचारी उन तीन अन्तरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं जिनका चयन नासा ने स्पेस-X की तीसरी उड़ान के लिए किया है।(इमेज लिंक)
  • उदय शंकर - मीडिया जगत के उदय शंकर 2020-21 के लिए उद्योग व्यापार संगठन फिक्की के नए अध्यक्ष होंगे। (इमेज लिंक)
  • विनीत अग्रवाल - उद्योग व्यापार संगठन एसोचैम का चेयरमैन 2020 में विनीत अग्रवाल को बनाया गया।(इमेज लिंक)
  • सुनीत शर्मा - रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में 2021 में सुनीत शर्मा को नियुक्त किया गया।(इमेज लिंक)
  • के सिवन - भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चेयरमैन के0 सिवन का कार्यकाल जनवरी 2021 में एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। (इमेज लिंक)
  • गुलाम मुस्तफा खान - ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान का जनवरी 2021 में निधन हो गया। ये हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के रामपुर सहसवान घराने से संबन्धित थे। (इमेज लिंक)
  • शिंजों आबे - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजों आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत के पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।(इमेज लिंक)
  • क्लेयर पोलोसाक - जनवरी 2021 में सिडनी में खेले गए भारत-आस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक को एम्पायर बनाया गया। क्रिकेट के 144 वर्षों के इतिहास में पहला मौका आया जब पुरुषों के क्रिकेट में महिला एम्पायर को नियुक्त किया गया। (इमेज लिंक)
  • जय शाह - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के महासचिव जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया। (इमेज लिंक)
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो - पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबाल में सबसे ज्यादा कैरियर गोल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। (इमेज लिंक)
  • यशवर्धन सिन्हा - देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में यशवर्धन सिन्हा की नियुक्ति नवम्बर 2020 में की गयी। सिन्हा भारत के 11वें मुख्य सूचना आयुक्त हैं।राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा शपथ दिलाई गयी।(इमेज लिंक)
  • उत्पल कुमार सिंह - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नवंबर 2020 में उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया। लोकसभा और राज्यसभा के महासचिवों को कैबिनेट सचिव का दर्जा प्रपट होता है।(इमेज लिंक)
  • भानु अथैय्या - बॉलीवुड की प्रसिद्ध वेषभूषाकार भानु अथैय्या का अक्टूबर 2020 में निधन हो गया। फिल्म गांधी में कास्ट्यूम डिजाइन के लिए आस्कर पुरस्कार 1983 में दिया गया था। ऑस्कर पाने वाली पहली भारतीय थीं।(इमेज लिंक)
  • डगलस स्टुअर्ट - साहित्य क्षेत्र के वर्ष 2020 का बुकर पुरस्कार अमरीकी फैशन डिजाइनर डगलस स्टुअर्ट के उपन्यास शुग्गी बेन को दिया गया।(इमेज लिंक)
  • अवनी दोशी - दुबई की भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास Burnt Sugar बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्टेड किया गया था। यह उपन्यास भारत में Girl in White Cotton के नाम से प्रकाशित हुआ है।(इमेज लिंक)
  • ज्ञानेन्द्रो निगोबम - मणिपुर के ज्ञानेन्द्रो निगोबम हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष नवम्बर 2020 में निर्विरोध चुने गए। इन्होने मुहम्मद मुश्ताक अहमद का स्थान लिया।(इमेज लिंक)
  • नोवाक जोकोविच - सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टेनिस खिलाड़ियों की एटीपी की 2020 की वर्षांत रैंकिंग में छठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया।(इमेज लिंक)
  • डिएगो मैराडोना - अर्जेन्टीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो मैराडोना का निधन नवम्बर 2020 में हो गया। फुटबाल के सार्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। (इमेज लिंक)
  • फकीर चंद कोहली -सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टीसीएस के संस्थापक फकीर चंद कोहली का निधन नवम्बर 2020 में हो गया।(इमेज लिंक)
  • मर्सेलो रेबेलो डि सोसा - पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव जनवरी 2021 में सम्पन्न हुये इस चुनाव में मर्सेलो रेबेलो डि सोसा पुनर्निर्वाचित हुए। (इमेज लिंक)