राष्ट्रीय घटनाक्रम

आयुष्मान भारत पीएम जय सेहत योजना :-

  • 26 दिसम्बर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत पीएम जय सेहत योजना प्रारम्भ की गयी।
  • यह योजना केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का विस्तारित रूप है।
  • आयुष्मान भारत योजना में जम्मू कश्मीर के निर्धनता रेखा से नीचे के परिवारों को शामिल किया गया था जबकि सेहत योजना से सभी परिवारों को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत जम्मू कश्मीर के अस्पतालों के साथ देश के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकेगा।

नए संसद भवन का शिलान्यास :-

  • नए संसद भवन का शिलान्यास नयी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री द्वारा 10 दिसम्बर 2020 को किया गया।
  • इस त्रिभुजाकार भवन का डिज़ाइन अहमदाबाद के एचसीपी डिज़ाइन एंड मैनेजमेंट द्वारा तैयार किया गया और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण होगा।
  • इस नवीन संसद भवन की अनुमानित लागत 971 करोड़ है और 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
  • निकट भविष्य में संसदीय सीटों के परिसीमन के बाद संसद सदस्यों की वृद्धि को देखते हुये नवीन संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है।
  • मौजूदा संसद भवन की आधारशिला 1921 में रखी गयी थी और 6 वर्ष में बन के तैयार हुआ था। 1927 में तत्कालीन गवर्नर जनरल इरविन द्वारा इसका उदघाटन किया गया था।

16वां प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन :- 

  • विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में 9 जनवरी 2021 को भारतीय प्रवासी दिवस का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया।
  • इस वर्ष प्रवासी दिवस का थीम था - "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"।
  • इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी थे।
  • प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में अब दो वर्ष के अंतराल में होता है।
  • पहला प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन 2003 में नयी दिल्ली में हुआ था
  • 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन इसलिए किया जाता है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी स्वतन्त्रता आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।

केवड़िया गाँव को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना:-

  • गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया गाँव को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • केवड़िया में ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी की स्थापना की गयी है जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

2020 में भारतीय समुद्री क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान :-

  • 2020 के दौरान भारतीय समुद्री क्षेत्र में पाँच चक्रवाती तूफान आए।
  • चक्रवाती तूफान निसर्ग अरब सागर के ऊपर बना और महाराष्ट्र के तट से टकराया।
  • चक्रवाती तूफान गति अरब सागर के ऊपर बना और तमिलनाडु तथा पुदुचेरी के तट से टकराया।
  • चक्रवाती तूफान अंफ़ान बंगाल की खाड़ी में बना और पश्चिम बंगाल के तट से टकराया।
  • चक्रवाती तूफान निवार बंगाल की खाड़ी में बना और तमिलनाडू और आन्ध्रप्रदेश के तटों से टकराया।
  • चक्रवाती तूफान बुवेरी बंगाल की खाड़ी में बना और तमिलनाडु के तट से टकराया।

51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव :-

  • भारत का 51 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल महोत्सव का आयोजन गोवा की राजधानी पणजी में जनवरी 2021 में सम्पन्न हुआ।
  • इस फिल्म महोत्सव में बांग्लादेश फोकस राष्ट्र था।
  • इस महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म  का अवार्ड इन टू द डार्कनेस को मिला।
  • देश के सबसे बड़े फिल्म महोत्सव का उदघाटन पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा किया गया।
  • भारत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुवात 1952 में हुयी थी और पहला आयोजन मुंबई में किया गया था।

उमंग ऐप का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण जारी :-

  • नागरिकों को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से केंद्रीय और राज्य के विभिन्न विभागों की सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए 2017  में उमंग ऐप को लांच किया गया।
  • भारत सरकार द्वारा जारी इस ऐप पर देश भर में स्थित पौने चार लाख कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएँ नागरिकों को उपलब्ध हैं ।
  • उमंग ऐप का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण  23 नवम्बर 2020 को सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर द्वारा लांच किया गया।

 बिहार विधान सभा चुनाव 2020 :-

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिला और नीतीश कुमार  रिकॉर्ड सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार के राज्यपाल  फागू चौहान ने दिलाई।
  • बिहार विधानसभा में 243 सीट हैं ।
  • बिहार के पहले मुख्यमंत्री कृष्णा सिंह थे।

राज्यों द्वारा राज्य के भीतर CBI जांच की सामान्य सहमति पर रोक :-

  • गैर भाजपा  शासित राज्यों ने आपराधिक मामलों के लिए जांच हेतु CBI को मिली सामान्य सहमति वापस ले ली।
  • सीबीआई जांच के लिए सामान्य सहमति वापस लेने वाले राज्यों की संख्या 9 हो गयी।
  • इन 9 राज्यों में सीबीआई को जांच करने से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी।
  • ये राज्य हैं - पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, झारखंड, पंजाब, राजस्थान जबकि त्रिपुरा और मिजोरम में यह अनुमति पहले से नहीं थी।
  • सीबीआई का संचालन दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 के तहत होता है विशेषज्ञ इस अधिनियम के अनुच्छेद 6 में संसोधन की मांग कर रहे हैं ताकि सीबीआई को जांच के लिए राज्यों से सहमति न लेना पड़े और अपना काम स्वतंत्र रूप से कर सके।
  • एनआईए का गठन 2008 में आतंकवाद के खिलाफ जांच के लिए किया गया था, इसे पूरे देश में जांच की स्वतन्त्रता है।
  • प्रवर्तन निदेशालय को भी मनी लांड्रिग मामले में देश के अंदर कहीं भी जांच का अधिकार है।

मिशन सागर-II के तहत मित्र राष्ट्रों को खाद्य आपूर्ति :-

  • मिशन सागर-I अभियान जून 2020 में विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय  के सहयोग से सम्पन्न किया गया था।
  • इसके तहत प्रकृतिक आपदाओं और कोविड महामारी से जूझ रहे मित्र राष्ट्रों को दवाइयाँ और खाद्य सामग्री की आपूर्ति की गयी थी। जैसे - मालद्वीप, मारीशस, सेसल्स आदि।
  • मिशन सागर-II के तहत नवंबर 2020 में सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गयी।
  • यह आपूर्ति भारतीय नौसेना के आईएनएस एरावत के जरिये प्रधानमंत्री के SAGAR (Security and Growth  for All in the region) विजन के तहत की गयी।

पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन:- 

  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती 23 जनवरी को सरकार ने पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में की।
  • बोस की स्मृति में 125 रुपये का सिक्का और डाक टिकट भी प्रधानमंत्री ने जारी किया।
  • सरकार ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती में 2018 में अंडमान द्वीप समूह का एक द्वीप भी सुभाष के नाम पर रखा था। 

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शुरू:-

  • कोविड महामारी के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में बड़ा कदम उठाते हुये देशव्यापी टीकाकरण की शुरुवात 16 जनवरी 2021 से की गयी।
  • टीकाकरण के साथ प्रधानमंत्री ने COWIN (Covid Vaccine Intelligence Network) वेबसाईट और एप भी लांच किया।
  • शुरुवात में दो कंपनी के टीकों की शुरुवात हुयी - कोविशील्ड जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन जो कि पूरी तरह स्वदेशी है।

भारतीय नौसेना का रक्षा अभ्यास सी विजिल-2021 :-

  • भारतीय नौसेना का अखिल भारतीय तटीय रक्षा द्विवार्षिक नौसेना अभ्यास  सी विजिल जनवरी 2021 में सम्पन्न हुआ।
  • नौसेना का यह सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास 7516 किमी के तटीय क्षेत्र व विशेष आर्थिक क्षेत्र में सम्पन्न हुआ।
  • 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में समुद्र के रास्ते आतंकी हमला हुआ था जिसे देखते हुये तटीय इलाकों में विभिन्न सुरक्षा उपाय मजबूत करने के साथ तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल 2019 में शुरू किया गया था

तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धभ्यास एम्फेक्स-2021 :-

  • भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों जल, थल, वायु का संयुक्त युद्धाभ्यास एम्फेक्स-2021 अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जनवरी 2021 में सम्पन्न हुआ।
  • इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य था द्वीपीय क्षेत्रों की क्षेत्रीय अंखंडता की रक्षा के लिए भारत की क्षमताओं का सत्यापन और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और लड़ने की क्षमता में वृद्धि करना।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021 का आयोजन :-

  • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को 24वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया।
  • 24वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम था - युवाह उत्साह नए भारत का

भारत पर्व - 2021 का आयोजन :- 

  • गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला के मैदान में पर्यटन मंत्रालय के तत्वाधन में 26 से 31 जनवरी 2021 तक भारत पर्व का आयोजन किया गया।
  • इस वर्चुअल तरीके से सम्पन्न हुये भारत पर्व का उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया।
  • इस वर्ष भारत पर्व के मुख्य आकर्षण थे - देखो अपना देश, स्टेचू ऑफ यूनिटी, अतुल्य भारत