महाजनपद काल

ईसा पूर्व छठी सदी में बुद्ध के समय 16 बड़े राज्यों का अस्तित्व था, इनको महाजनपद कहा गया। इसकी जानकारी अंगुत्तरनिकाय नामक बौद्ध ग्रंथ से मिलती है। निम्नलिखित महाजनपद हैं :- 
  • अंग महाजनपद - अंग महाजनपद भारत के पूर्व में अवस्थित था इसके राजस्थानी चंपा थी यह महाजनपद वर्तमान बिहार के मुंगेर एवं भागलपुर जिले में पड़ता था।
  • मगध महाजनपद - अंग महाजनपद के पश्चिम में मगध महाजनपद था इसकी राजधानी गिरिब्रज/राजगृह  थी। यह महाजनपद बिहार के पटना एवं गया जिले में पड़ता था।
  • काशी महाजनपदकाशी महाजनपद मगध के पश्चिम में अवस्थित था इसकी राजधानी वाराणसी थी यह महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश में था।
  • कोसल महाजनपद - कोसल  महाजनपद पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवस्थित था इसकी राजधानी श्रावस्ती थी थी। इस महाजनपद में अयोध्या नगरी थी जिसका संबंध रामकथा से। कोसल में शाक्यों का कपिलवस्तु गणराज्य  भी था।
  • मल्ल महाजनपदमहाजनपद कौशल के पूर्व में अवस्थित इसकी राजधानी कुशीनगर थी। यह महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पड़ता था।
  • वज्जि महाजनपदवज्जि महाजनपद मल्ल के पूर्व में अवस्थित था, इसकी राजधानी वैशाली/विदेह थी। यह महाजनपद बिहार के मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा जिले में पढ़ता था।
  • वत्स महाजनपदकोसल के दक्षिण में यमुना के तट पर वत्स महाजनपद था इसकी राजधानी कौशांबी थी जो इलाहाबाद के निकट था।
  • कुरु महाजनपद - यह महाजनपद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवस्थित था, इसकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी। यह महाजनपद आधुनिक दिल्ली, मेरठ वाले क्षेत्र में था।
  • पंचाल महाजनपद - यह महाजनपद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुरु के दक्षिण में अवस्थित था इसकी राजधानी अहिच्छत्र या कांपिल्य थी। यह महाजनपद वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली एवं बदायूं जिले वाले भाग में पड़ता था।
  • अवंती महाजनपदयह महाजनपद मालवा एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती नगरों में फैला था। इसके दो भाग थे  उत्तरी भाग की राजधानी उज्जैनी थी एवं दक्षिणी भाग की राजधानी महिष्मति थी।  
  • चेदि महाजनपद - यह महाजनपद उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड वाले क्षेत्र में अवस्थित था। इसकी राजधानी शक्तिमती थी।
  • मत्स्य महाजनपद - यह महाजनपद राजस्थान में जयपुर के समीप वाले क्षेत्रों में था। इसकी राजधानी विराटनगर थी ।
  • शूरसेन महाजनपद- यह महाजनपद उत्तरप्रदेश में मथुरा जिला में था। इसकी राजधानी मथुरा थी।
  • अश्मक महाजनपद - यह महाजनपद दक्षिण भारत का एकमात्र महाजनपद था। इसकी राजधानी पोटली/पोतन थी।
  • गांधार महाजनपद - यह महाजनपद पाकिस्तान के रावलपिंडी एवं पेशावर स्थान में था। इसकी राजधानी तक्षशिला थी।
  • कम्बोज महाजनपद - यह महाजनपद भारत के उत्तर पश्चिमी में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के क्षेत्र में था। इसकी राजधानी हाटक थी।