चर्चित व्यक्ति 2019

राजनीतिक क्षेत्र

  • महिंदा राजपक्षे - श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिन्दा राजपक्षे नवम्बर 2019  में देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। दुनिया में पहली बार श्रीलंका में छोटा भाई राष्ट्रपति और बड़ा प्रधानमंत्री
  • गोतबया राजपक्षे - श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में गोतबया राजपक्षे चुने गए। इन्होंने 'न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट' (एनडीएफ) के उम्मीदवार सजित प्रेमदासा को बड़े अंतर से पराजित किया । श्रीलंका के बहुसंख्यक सिंहली बौद्ध उन्हें 'युद्ध नायक' मानते हैं, जबकि तमिल अल्पसंख्यक उन्हें अविश्वास से देखते हैं।
  • राजनाथ सिंह- स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस में सफल उड़ान भरकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया है। वे तेजस में उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बन गये हैं।राजनाथ सिंह ने स्वदेशी पर भरोसा जताने और प्रमोट करने का संदेश देने के लिए तेजस में उड़ान भरने का फैसला किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लड़ाकू विमान को ‘तेजस’ नाम दिया था
  • प्रणव मुखर्जी - पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा 70 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन द्वारा की गयी। इन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जैसे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री तथा 2012 से 2017 के दौरान भारत के 13वें  राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इनको 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति हुए।
  • सिरिल रामाफोसा - दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 26 जनवरी 2019  को भारत के 70 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि रहे। रामाफोसा दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति हैं जो भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने, इनसे पहले नेल्सन मंडेला मुख्य अतिथि  के रूप में आये थे। सिरिल रामाफोसा दक्षिण अफ्रीका में मई 2019 में संपन्न चुनावों के बाद राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए।
  • मनोहर पर्रिकर- कैंसर से गंभीर रूप से जूझने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मार्च 2019  में निधन हो गया। भाजपा से गोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे, एवं किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आईआईटियन थे।
  • प्रमोद सावंत - मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के अगले मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत को बनाया गया, तत्कालीन राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने राजभवन में 19  मार्च 2019  को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • पेमा खांडू - अरुणाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार पेमा खांडू को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल डॉ बी डी मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गयी। अप्रैल 2019  में  हुए चुनावों में भाजपा को पहली बार 60 विधानसभा सीटों में से 41 सीटें मिलीं जिसके कारण अरुणाचल में पहली बार अपने दम पर सत्ता हासिल करने में कामयाब हुयी ।
  • प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में  राज्यपाल गंगाप्रसाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा को 32  विधानसभा सीटों में से 17  सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।
  • नवीन पटनायक - ओडिशा में बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल गनेशी लाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन पटनायक पांचवी बार ओडिशा  के मुख्यमंत्री बने हैं, इस पद पर सन 2000 से ही काबिज हैं। अप्रैल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को 147 सीटों में से 112 सीटें मिलीं।
  • वाई एस जगमोहन रेड्डी - आँध्रप्रदेश में वाई एस आर कांग्रेस के नेता जगमोहन रेड्डी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अप्रैल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 175 सीटों में से 151  सीटें वाई एस आर कांग्रेस को मिली।
  • चन्द्राणी मुर्मू - ओडिशा के क्योंझर की बीजू जनता दल की प्रत्याशी चन्द्राणी मुर्मू 17वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। इनकी उम्र 25 वर्ष 11 माह है । लोकसभा के इतिहास में सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड इनके नाम हो गया है।
  • वोलोदिमीर जेलेंस्की - टी वी सीरियल के हास्य अभिनेता वोलोदिमीर जेलेंस्की मई 2019 में यूक्रेन के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। इन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पेरोशेंको को भारी मतों से पराजित किया।
  • सुषमा स्वराज - पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का अगस्त 2019 में निधन हो गया। इन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का श्रेय है। विभिन्न पदों जैसे - सूचना एवं प्रसारण मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री, 2009-14  में विपक्ष की नेता,विदेश मंत्री पर कार्य कर चुकीं हैं।
  • अरुण जेटली - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का अगस्त 2019 में निधन हो गया। पेशे से वकील अरुण जेटली भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं जैसे - एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, कानून मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री।
  • जोको विडोडो - इंडोनेशिया के जोको विडोडो मई 2019 में राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए। इंडोनेशिया विश्व का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है यहाँ पहली बार राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति,संसद व स्थानीय विधायिकाओं के चुनाव एक साथ कराये गए।
                                             

सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र

  • सत्या नडेला - फॉर्चून की 2019 की 'बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर' लिस्ट में तीन भारतीय मूल के लोगों को जगह मिली है इनमें  माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ (CEO) सत्या नडेला पहले स्थान पर हैं। अन्य दो भारतीय मूल के लोग मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा और अरिस्टा की प्रमुख जयश्री उल्लाल शामिल हैं।
  • योहेई ससाकावा- विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत जापान  के योहेई ससाकावा को कुष्ठ रोग उन्मूलन में योगदान के लिए वर्ष 2018  का गाँधी शांति पुरस्कार दिया गया इसके तहत प्रशस्ति पत्र एवं 1 करोड़ की राशि दी जाती है।
  • नानाजी देशमुख - महाराष्ट्र के समाजसेवी नानाजी देशमुख (चंडिका दास अमृत राव देशमुख ) को 2019 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया । देशमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सक्रिय रूप से जुड़े थे, एवं विनोबा भावे के भूदान आंदोलन एवं जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में भी भाग लिया था । 1999  में इनको पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • अरुणाचलम मुरुगांथम- तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगांथम अमेरिका की वाणिज्यिक पत्रिका फॉर्चून के विश्व के 50 महानतम नेताओं की 2019 की सूची में 45वां स्थान प्राप्त किया। अरुणाचलम पैडमैन के नाम से जाने जाते हैं और बालिकाओं के लिए कम लागत वाले सेनेटरी पैड्स का निर्माण करने वाली मिनी मशीन का निर्माण किया है। भारत सरकार ने भी 2016  में इनको पद्मश्री से सम्मानित किया था।
  • कामी रीता शेरपा - नेपाल के 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने 24 बार एवरेस्ट आरोहण करके विश्व रिकॉर्ड बनाया, तथा एक सप्ताह में दो बार एवेरेस्ट का सफल आरोहण करने वाले पहले पर्वतारोही हैं ।                          

प्रशासनिक क्षेत्र

  • जस्टिस एस ए बोबडे - भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस एस ए बोबडे रूप को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस बोबडे लगभग 18 महीने तक सीजेआइ के रूप में काम करेंगे। महाराष्ट्र से सम्बंधित हैं एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालाय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
  • सुधीर भार्गव - भारतीय प्रशानिक सेवा के पूर्व अधिकारी सुधीर भार्गव को जनवरी 2019  में देश का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई, ये देश के नौवें सुचना आयुक्त हैं। 
  • बी के यादव - बी के यादव को जवारी 2019  में रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, इन्होने अश्वनी लोहानी का स्थान लिया। 
  • ऋषि कुमार शुक्ला - मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला को  फरवरी 2019 में सीबीआई का नया निदेशक बनाया गया। निदेशक पद हेतु प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति में लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सदस्य के रूप में थे। शुक्ला की नियुक्ति इस पद पर दो वर्ष के लिए की गयी है।
  • अश्वनी लोहानी - रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे अश्वनी लोहानी को फरवरी 2019  में एयर इंडिया का चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक बनाया गया । इस पद पर नियुक्ति दोबारा की गयी है।
  • पिनाकी चंद्र घोष - सर्वोच्च न्यायलय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष को भ्रष्टाचार पर निगाह रखने वाली शीर्ष संस्था लोकपाल के पहले प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति द्वारा मार्च 2019 में नियुक्त किया गया। लोकपाल में इसके अलावा चार न्यायिक एवं चार गैर न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति द्वारा की गयी।
  • रमेश चंद - नीति आयोग के सदस्य एवं कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद को भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक के चुनाव हेतु उम्मीदवार नामित किया गया। भारत के विनय रंजन सेन इस संगठन के महानिदेशक 1956 -67  के दौरान रह चुके हैं ।
  • डेविड मालपास - अमेरिका के वित्त विभाग के उपमंत्री रहे डेविड मालपास को विश्व बैंक का नया अध्यक्ष अप्रैल 2019 में निर्वाचित किया गया । डेविड विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने वाले 13 वें व्यक्ति हैं। विश्व बैंक की स्थापना के बाद से ही कोई अमरीकी ही इस पद पर रहा है और 73 वर्षों की यह परंपरा कायम रही ।
  •  एडमिरल करमवीर सिंह - भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में एडमिरल कर्मवीर सिंह की नियुक्ति जून 2019 में की गयी। ये भारत के 24वें नौसेना प्रमुख हैं। इन्होंने एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लिया। सेनाध्यक्षों के पद का कार्यकाल 3 वर्ष  या अधिकतम 62 वर्ष की आयु तक होता है।
  • विक्रम किर्लोस्कर- अप्रैल  2019 को विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला लिया। इन्होंने राकेश भारती मित्तल का स्थान लिया है।
                                 

रक्षा क्षेत्र/विज्ञान/ पर्यावरण 

  • लांस नायक नजीर अहमद वानी -  लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत शांति काल में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा  उनकी मां को प्रदान किया गया, अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीरी हैं। 
  • बछेंद्री पाल - 1984 में एवेरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल को 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • अरुणिमा सिन्हा - कृत्रिम पैरों के दम पर उत्तर प्रदेश की पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने 4892  मीटर ऊँचे अंटार्टिका के सबसे ऊँचे शिखर माउन्ट विन्सन पर जनवरी 2019 में तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। इस शिखर पर पहुँचाने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। इसके पहले अरुणिमा ने एवरेस्ट सहित विश्व के प्रमुख 6 पर्वत शिखरों का सफलता पूर्वक आरोहण कर चुकी हैं। इनकी आत्मकथा का नाम "बोर्न अगेन इन माऊंटेन" है। भारत सरकार ने अरुणिमा को 2015 में पद्मश्री से नवाजा तथा तेनजिंग नार्गे खेल पुरस्कार भी प्रदान किया।
  • एस एस किरण कुमार - भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन के पूर्व अध्यक्ष एस एस किरण कुमार को मई 2019  में  फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान "नेशनल आर्डर ऑफ़ द लीजन डि ऑनर" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत फ्रांस सहयोग में वृद्धि के लिए दिया गया।

कला एवं संस्कृति

  • रजनीकांत - सुपरस्टार रजनीकांत को  नवंबर 2019 को गोवा के 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में ‘आइकन ऑफ गोल्डन जुबली' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्‍कार रजनीकांत को सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष विशेष पुरस्कार का गठन किया गया है।
  • नासिरा शर्मा - प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को साल 2019 के ‘व्यास सम्मान’ के लिए चुना गया है।उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए व्यास सम्मान दिया जाएगा। ये निम्नवर्गीय तथा कामकाजी औरतों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करती रहती हैं। एवं औरत के लिए 'औरत' नामक पुस्तक लिखी जिसमें कामगार स्त्रियों के संदर्भ में लिखा। प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा को साल 1991 में पहला व्यास सम्मान मिला था।
  • सितांशु यशचन्द्र - पद्मश्री सम्मानित गुजराती साहित्यकार सितांशु यशचन्द्र को उनके काव्य संग्रह "वखाट" के लिए 2017  का सरवती सम्मान 2019  में के के बिड़ला फॉउण्डेशन द्वारा प्रदान किया गया। इसके लिए उन्हें 15  लाख की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।  
  • भूपेन हजारिका - असम के बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व भूपेन हजारिका को मरणोपरांत 2019  में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। हजारिका असमी भाषा के कवि,गीतकार,संगीतकार,एवं फिल्म निर्माता थे। इन्हे 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,1992 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, एवं 2009  में असम का सर्वोच्च पुरस्कार असोम रत्न से सम्मानित किया गया । इनको 1977 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण, एवं 2012  में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। असम की लोहित नदी पर बना देश का सबसे लम्बा पुल ढोला सादिया का नाम इनके नाम पर ही रखा गया है ।
  • तीजन बाई - छत्तीसगढ़ राज्य के पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला तीजन बाई को 2019  में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया । इसके पहले भारत सरकार ने 1988  में पद्मश्री और 2003  में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा 2007 में नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • राम वनजी सुतार - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फरवरी 2019 में देश के महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार को 2016  के लिए टैगोर शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार हेतु चयन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल की बैठक में किया गया इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल थे। इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र,दस्तकारी से बने उपहार एवं एक करोड़ रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • नवनीता देव सेन - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध लेखिका नवनीता देव सेन का नवंबर 2019 को निधन हो गया। साल 1999 में उनकी कृति ‘नव-नीता’ हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इनकी कविताओं का पहला संग्रह साल 1959 में ‘प्रथम प्रतिमा’ शीर्षक के साथ प्रकाशित हुआ था।
  • लीलाधर जगूड़ी - हिदी के वरिष्ठ कवि लीलाधर जगूड़ी को वर्ष 2018 के लिए व्यास सम्मान देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान 2013 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह 'जितने लोग उतने प्रेम' के लिए दिया जा रहा है। साल 2017 का व्यास सम्मान हिंदी की प्रख्यात लेखिका ममता कालिया को दिया गया था।

खेल जगत

  • राफेल नडाल -  स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने  सितम्बर 2019 को यूएस ओपन-2019 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में हराया। यह नडाल का साल 2019 का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है वे इससे पहले फ्रेंच ओपन 2019 का खिताब भी जीत चुके हैं।
  • लियोनल मेसी - स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी ने हाल ही में लगातार तीसरी बार यूरोपियन गोल्डन शू जीत लिया है। उन्हें रिकॉर्ड छठी बार ये पुरस्कार मिला। लियोनल मेसी विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने 6 गोल्‍डन बूट अपने नाम किये हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो दूसरे स्‍थान पर चार अवॉर्ड के साथ काबिज हैं। FIFA Best Player 2019 Awards  लियोनेल मेसी को बेस्ट प्लेयर 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • सौरव गांगुली - पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2019 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर जुलाई 2020 तक बने रहेंगे। सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर का शुरुआत साल 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।
  • मनु भाकर - चीन के पुतिन में 2019 आईएसएस वर्ल्ड कप में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मनु भाकर आईएसएसएफ वर्ल्‍ड कप के 10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में हीना सिद्धू के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।
  • प्रफुल्ल पटेल - अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को फीफा (फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था) परिषद का सदस्य चुना गया। ये फीफा परिषद् के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • विराट कोहली - ICC  ने 2018  के पुरस्कार जनवरी 2019  में घोषित किया जिसमें विराट कोहली ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर,टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर ,ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर ये तीनो पुरस्कार एक वर्ष में जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने, लगातार दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर बने इसके लिए इनको  गैरी सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की  गयी। 
  • स्मृति मंधाना - ICC द्वारा महिला क्रिकेटर के लिए वर्ष 2018 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को  सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ ODI क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया । सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए हेहोई फ्लिंट पुरस्कार दिया जाता है।
  • नोवाक जोकोविच- सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने 2019  के पहले ग्रैंडस्लेम ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब स्पेन के राफेल नडाल को हराकर अपने नाम किया। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में हुआ । इस ख़िताब के साथ ग्रैंडस्लेम में नोवाक के एकल वर्ग में कुल ख़िताब 15 हो गए।
  • नाओमी ओसाका-  2019  के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन,जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में आयोजित हुआ इसमें जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को हराकर महिला एकल का ख़िताब अपने नाम किया।
  • रवि शास्त्री - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने निवर्तमान कोच रवि शास्त्री को एक और कार्यकाल के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच अगस्त 2019  में नियुक्त किया।
  • पी वी सिंधु - भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने 25वीं विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर महिला एकल का ख़िताब अपने नाम किया। सिंधु विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में ख़िताब हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी। इस चैम्पियनशिप का आयोजन स्विट्जरलैंड के बासेल में हुआ था।
  • हिमा दास - भारत की प्रसिद्ध धाविका तथा एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता हिमा दास नवम्बर 2018 को यूनिसेफ इंडिया की युवा एंबेसडर बनाई गईं। विश्व बाल दिवस उत्सव के अवसर पर हिमा दास भारत की पहली युवा एंबेसडर हैं। हिमा दास पहली युवा भारतीय लड़की हैं जिन्हें यूनिसेफ ने अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है।
  • एम. सी. मैरी कॉम- भारत की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एम. सी. मैरी कॉम ने नवंबर 2018 को आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को हराया। इसी के साथ मैरीकॉम छह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मैरी कॉम विश्व चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष) में सबसे अधिक पदक भी जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मैरी को भारत सरकार ने वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 2006 में पद्मश्री एवं 2009 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।